जौनपुर: प्रेम गाढ़ा भंडार अग्निकांड मामले में जांच में विद्युत और फायर सेफ्टी में मिलीं खामियां, संचालक से मांगा गया स्पष्टीकरण
जौनपुर नगर के सिविल लाइन जोगियापुर रोड स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार शोरूम में 27 जून को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय समिति ने जांच में विद्युत व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां उजागर की हैं।