फुलवारी: बिहार के 6 जिलों में 45°C तक तापमान पहुंचने की संभावना, अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी
बिहार में गर्मी एक बार फिर से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 3 और 4 जून से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में इसका सबसे अधिक असर रहेगा। इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है।