गुरुवार शाम जिला लोक अभियोजक जेएस तोमर ने बताया की गुरूवार को जिला न्यायालय ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में ग्यारसपुर थाना क्षेत्र मे एक महिला का शव जंगल में बुरी हालत में मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरूवार को यह फैसला सुनाया।