होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में बड़ी पहाड़िया स्थित तपस्वी मारुति हनुमान धाम की अजब कहानी, यहां होती है हर मनोकामना पूरी
नर्मदापुरम में बड़ी पहाड़िया स्थित तपस्वी मारुति हनुमान धाम मंदिर के असितत्व में आने की कहानी भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां विराजे हनुमान जी को करीब 70 वर्षों पहले विधि-विधान से स्थापित किया गया। आज इस मंदिर की कीर्ति दूर-दूर तक फैली है और दूर-दराज से यहां लोग हनुमानजी के दर्शन करने आते हैं। यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।