अकबरपुर: जैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अरविंद फुटवियर कंपनी में हंगामा, नाराज वर्करों ने कई मांगों को लेकर किया काम बंद
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्तिथ अरविंद फुटवियर कंपनी में नाराज वर्करों ने कई मांगो को लेकर काम बंद कर हंगामा किया। वर्करों ने सैलरी बढ़ाने और अधिक ड्यूटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।वहीं हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।