मुगलसराय: अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से आज चार बिछड़े दंपति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार शाम को ऐसे ही चार परिवार से पति और परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर राजी-खुशी घर भेजा गया।