डॉ. अंबेडकर नगर: महू दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को मालेगांव महाराष्ट्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार
महू में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी फैजल को महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए शनिवार 2 बजे शासकीय अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी फैजल लंबे समय से उसका पीछा करता था और उस पर अभद्र टिप्पणियां करता था।