संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को लखीसराय शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन संत शिरोमणि रविदास महासंघ के बैनर तले किया गया। यह शोभायात्रा पूर्वाह्न 11 ,48 पर नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर से प्रारंभ हुई।शोभायात्रा में जिले के सातों प्रखंडों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र से भी सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।