केजीएमयू में मजार के पास फिर से हुए अतिक्रमण को आज शनिवार के दोपहर 1:30 के लगभग हटा दिया गया। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही। भारी पुलिस बल तैनात रही। केजीएमयू प्रशासन ने साफ कर दिया कि परिसर में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने देंगे। प्रॉक्टर डॉ. आरएस कुशवाहा भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।