बुलंदशहर: बुलंदशहर में हर महीने हो रही ₹1 करोड़ की ठगी, पुलिस ने ₹3.32 करोड़ होल्ड कर ₹1.93 करोड़ लौटाए
जिले के लोग हर महीने लगभग एक करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो रहे हैं। पिछले एक साल में बुलंदशहर में कुल 12.52 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बुलंदशहर ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने ठगों के खातों में कुल 3,32,31,139 रुपए की राशि को होल्ड करवा दिया है, ताकि आरोपी इसे निकाल न सकें। पुलिस ने ठग