वजीरगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जाए।