गांडेय-मधुपुर मुख्य मार्ग के पंदनियां में सोमवार को 3 बजे मालवाहक 407 वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मोजपुर गांव, नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय बिनोद सिंह के रूप में हुई। घायल युवक को सीएचसी गांडेय में भर्ती कराया गया है।।