हाजीपुर: हाजीपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित, विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों को किया सम्मानित
हाजीपुर शहर के जढ़ूआ ब्रह्मस्थान के समीप रविवार को कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।