खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार भगवानपुरा निवासी सूरज, उम्र 38 वर्ष, पिता गुलाबसिंह को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।