हरदा: जिले में घंटे की झमाझम बारिश से स्यानी नदी उफान पर, नए बोए सोयाबीन बीज पर मंडराया खतरा।
Harda, Harda | Jun 29, 2026 आज 29 जून शाम 6 बजे ग्राम पहटकला निवासी जगदीश मीणा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे से 6 बजे तक हुई तेज बारिश के बाद स्यानी नदी में पानी तेजी से बढ़ गया। बारिश का असर पहटकला, आमासेल, दीपगांवकलां, बेड़ियां, बावड़ियां, नहाली कलां, सारसूद, कडोलाराघो, सोमगांव कलां, चारखेड़ा, गांगला, कमताडा और मसनगांव सहित आसपास के कई गांवों में देखने को मिला। कई खेतों में पानी भर गया।