पनागर: माइनिंग विभाग की रेड में हादसा, नदी में कूदने से युवक की मौत, जमतरा घाट पर तनाव
बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र में आने वाले जमतरा घाट पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन के खिलाफ अचानक छापेमारी कर दी। माइनिंग अधिकारियों को देखते ही घाट पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे बचने के लिए खिरहनी निवासी मानक बर्मन ने आव देखा न ताव और उफनती नदी में छलांग लगा दी। बदकिस्मती से युवक खुद को संभाल नहीं पाया और गहर