किंजर मोड़ पर जल जमाव से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मंगलवार की शाम हुई तेज आंधी पानी के बाद यह सड़क झील में तब्दील हो गया है। बुधवार को शाम 5:00 बजे तक सड़क पर वर्षा का पानी जमा हुआ है। जिसके कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर ना तो अधिकारी और न हीं जनप्रतिनिधि संवेदनशील है।