हरदा: हरदा में जर्जर आंगनबाड़ी की खुली पोल, टपकती छत के नीचे बैठने को मजबूर नौनिहाल।
Harda, Harda | Jul 4, 2026 हरदा शहर में नौनिहालों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित राजीव गांधी वार्ड के जत्रा पड़ाव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 24 की हालत बेहद जर्जर है। बारिश के दौरान केंद्र की छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे पूरा कमरा भीग जाता है।