बारुन: जवाहर सेतु पर मरम्मत के कारण NH-19 पर महाजाम, 4 से 5 दिन में सामान्य होने का दावा
सोन नदी पर बने जवाहर सेतू यानी गेमन पुल पर चल रहे मरम्मती कार्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हाहाकार मचा दिया है। पिछले एक सप्ताह से डेहरी और बारुण के बीच हालात ऐसे हैं कि वाहनों की रफ्तार थम सी गई है… और लोग घंटों महाजाम में फंसे रहने को मजबूर हैं।