रायसेन: रायसेन में 5 साल के बच्चे का अपहरण, 9 थानों की पुलिस ने 15 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Raisen, Raisen | Sep 18, 2025 5 साल के बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस ने 15 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी सुनील उर्फ कमल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा गुरुवार शाम 5 बजे एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने रायसेन के पुलिस कंट्रोल रूम में किया। घटना जिले के बड़ी थाना क्षेत्र के नयागांव खुर्द की है। पांच वर्षीय आदर्श धानक अपने भाई और अन्य बच्च