मंडला: राजीव कॉलोनी में बिजली उपकरण खराब होने पर आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्का जाम, कोतवाली में शिकायत
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 राजीव कॉलोनी में रविवार दोपहर अचानक बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण दर्जनों घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब 4 बजे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।