गोमिया: खम्हरा नदी में शाम 5 बजे बाद स्नान पर रोक, CO ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
Gumia, Bokaro | Jun 14, 2026 गोमिया प्रखंड के खम्हरा नदी स्थित देशी वाटर पार्क में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सुरक्षा को देखते हुए गोमिया CO आफताब आलम ने कड़ी गाइडलाइन जारी की है।रविवार समय लगभग साढ़े तीन बजे जारी निर्देश के अनुसार शाम 5 बजे के बाद नदी में स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नहाने वाले फिसलन भरे पत्थरों, गहरे स्थानों और पानी टंकी के पास न जाएं।