कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान को लेकर बक्सर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। जिले के ऐतिहासिक रामरेखा घाट सहित अन्य घाटों पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु डेरा डालने लगे हैं। श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। सुबह से हीं स्नान का क्रम आरंभ हो जाएगा। गंगा तट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।