बांधवगढ़ पर्यटन क्षेत्र मे रीवा–शहडोल की संभागीय उड़नदस्ता दल ने दो प्रमुख रिसॉर्ट्स में अचानक जांच की। कार्रवाई के दौरान ताज सफारी और मॉनसून फॉरेस्ट रिसॉर्ट में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर उल्लंघन सामने आए, जिन पर विभाग ने तुरंत निर्देश और नोटिस जारी किए हैं और लाइसेंस निलंबित करने हेतु जिला प्रशासन को अनुशंसा भेजी गई है।