कसिया: फाजिलनगर CHC में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 680 मरीजों का हुआ पंजीकरण
फाजिलनगर CHC परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 680 मरीजों का पंजीयन कर उनका परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा व CMO कुशीनगर सुरेश पाटेरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सुरक्षा से "सम्पूर्ण सुरक्षा तक" थीम पर विशाल स्वास्थ्य शिविर (मेगा कैम्प ) का आयोजन हुआ।