मरवाही: चिचगोहना गांव पहुंचे 4 हाथियों के दल ने किसान के खेत में धान की फसल को पहुंचाया नुकसान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र से छत्तीसगढ़ पहुंचे चार हाथियों का दल पिछले कई दिनों से मरवाही वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। सोमवार शाम 6 बजे हाथियों का दल घुसरिया बीट से निकलकर चिचगोहना गांव पहुंच गया, जहां उन्होंने एक किसान के खेत में लगी धान की फसल