मिर्ज़ापुर: पडरी के देवरी निवासी ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में मैहर में हुई मौत, ट्रक के टायर से गिट्टी निकलते वक्त ट्रक ने रौंदा
पड़री थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 50 वर्षी श्याम सुंदर पांडे उर्फ बाबू पांडे पेसे से ट्रक चालक थे गुरुवार की देर रात वह ट्रक सतना से खाली कर मैहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में टायर गर्म होने पर उन्होंने ट्रक रोक कर टायर में फसी गिट्टी निकलना शुरू कि। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।