कोल: अलीगढ़ नुमाइश में ब्रेक डांस झूले से गिरा युवक, सिर फटा, हालत गंभीर, JNMC में किया गया एडमिट
Koil, Aligarh | Jan 31, 2026 अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में सजी राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलते हुए ब्रेक डांस झूले से एक युवक गिरकर गंभीर घायल हो गया। युवक का सिर फट गया है। घायल अवस्था में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका गंभीर अवस्था में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने सभी झूले बंद करवा दिए। वहीं, झूले बंद करवाने के