मध्यप्रदेश के बड़वाह महेश्वर रोड स्थित जयमलपुरा के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब पौने छह बजे के आस पास 29 वर्षीय युवक कमलेश पिता हरिकरण बाईक से बड़वाह की ओर से अपने गृहग्राम सुल्तानपुरा जा रहा था उसी दौरान जयमलपुरा के समीप एक क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।