डीग: डीग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) के बैनर तले बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली। रैली के रूप में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए उपनिदेशक को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।