बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में पंडित बिरजू महाराज कत्थक संस्थान के संस्कृति विभाग द्वारा 7 दिवसीय कार्यशाला का किया जा रहा है आयोजन
2 जून सोमवार दोपहर 12 बजे एमएलके कॉलेज में पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई। कार्यशाला में छात्राओं का निशुल्क सात दिवसीय प्रशिक्षण कथक नृत्य के विधाओं एवं बारीकियां के संबंध में दिया जा रहा है। प्रोफेसर देवेंद्र चौहान ने बताया की प्रशिक्षण में कोई भी छात्रा भाग ले सकती है।