चायल: निरीक्षण में फूटी चकपीन्हा गौशाला की पोल: भूख-प्यास, लापरवाही और घोटाले के आरोपों के बीच तड़पते मवेशी
बुधवार नेवादा क्षेत्रविकासखंड नेवादा के चकपीन्हा गांव स्थित गौशाला का हाल निरीक्षण के दौरान बेहद चिंताजनक मिला। यहां न तो बाउंड्रीवाल है, न ही मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और छांव की समुचित व्यवस्था।निरीक्षण के समय एक जर्सी गाय जमीन पर तड़पती मिली, जबकि मौके पर कोई देखभाल करने वाला मौजूद नहीं था। बाद में पहुंचे केयरटेकर ने 55 मवेशि में 43 मिले!