जमुई: दुर्घटना में आर्मी जवान की मौत के बाद बंझुलिया गांव पहुंचे जमुई सांसद,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 सड़क दुर्घटना का शिकार हुए आर्मी जवान अजीत पांडे और उनकी पुत्री अदिति की मौत के बाद पीड़ित परिजन से मिलने जमुई सांसद अरुण भारती बंझुलिया गांव पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से मिलकर दुख प्रकट करते हुए हौसला बढ़ाया। साथ ही इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं जिले के अधिकारियों से बात कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।