जमुई: धीरनपुरी गांव में चारु मजूमदार के 52वें स्मृति दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 भाकपा माले के संस्थापक चारु मजूमदार की 52 वें शहादत दिवस पर धीरनपूरी गांव में माले कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव शम्भू शरण सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी पुनर्गठन की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केन्द्रीय कमिटी ने पार्टी को विकास और विस्तार के नए दौर में ले जाने का आह्वान किया है।