जमुई: सोनाय गांव में पैसा मांगने को लेकर एक महिला को मारपीट कर किया गया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय गांव में पैसा मांगने को लेकर सुरेंद्र यादव ने स्व: गरीब मांझी की पत्नी सोनी देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।