जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जमुई प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पाराविधिक सेवक स्मिता कुमारी के द्वारा नशीली दवाइयों के रोकथाम एवं पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया।