जगाधरी: संयुक्त संघर्ष पार्टी संस्थापक व किसान नेता गुरनाम सिंह पहुंचे यमुनानगर, कहा- सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
संयुक्त संघर्ष पार्टी के संस्थापक गुरनाम चांदूनी ने आज यमुनानगर के एक निजी पैलेस में पत्रकार वार्ता की और कहा के उनकी पार्टी हरियाणा के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और साथी पंजाब की चार सीटों पर जो उपचुनाव होगा उन पर भी प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी बीजेपी को छोड़कर बाकी किसी पार्टी से भी समझौता कर सकते है।