बरेली: बरेली में मोहर्रम के जुलूस में अब नहीं होगा हिंदू मुस्लिम टकराव,पुलिस में सुलझाया सालों पुराना विवाद
मोहर्रम के दौरान बरेली में होने वाला हिंदू मुस्लिम टकराव और विवाद अब नहीं होगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। पुराने शहर के वार्ड संख्या 62 चक महमूद में मोहर्रम के जुलूस निकलते हैं। हर साल जुलूस में निकलने वाले तख्त के लिए 6 से 10 फीट गहरा गड्ढा सड़क पर किया जाता है।