जबलपुर: आदिवासी युवक ने एसआई और पुलिसकर्मियों पर लगाए बर्बरता मारपीट के आरोप,
एसपी से शिकायत
जबलपुर: रांझी निवासी एक आदिवासी युवक ने एसआई दिनेश गौतम और अन्य पुलिसकर्मियों पर बिना किसी वैधानिक कारण के बर्बरता से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।