माखननगर विधायक विजयपाल सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं सहकारी मंत्री विश्वास सारंग से उनके भोपाल स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र में खेल से जुड़े विकास कार्यों को लेकर मंत्री से चर्चा की। मुलाकात मे क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास,खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेल कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान देने की बात की गई।