कहरा: बोरबा गांव में 1 युवक को नशा खिलाकर व मारपीट कर करवाई गई जबरन शादी, जख्मी युवक सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 10, 2024 एक युवक को नशा खिलाकर मारपीट कर बेहोशी हालत में जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। युवक जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती है। मामला बख्तियारपुर थाना के बोरबा गांव की बताई जा रही है। जख्मी युवक का नाम राहुल कुमार है जो की बैजनाथपुर थाना के इटहरा गांव वार्ड 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।