कहरा: बनगांव थाना के पुल के समीप करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Kahara, Saharsa | Mar 10, 2024 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से 1 मजदूर की मौत हो गई। मजदूर निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहा था उसी दौरान सरिया 11 हजार तार में सट गया और करंट लगने से उस मजदूर की मौत हो गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के पुल समीप की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम भरत कुमार जो कि सौरबाजार थाना के दुहवी गांव वार्ड 9 का रहने वाला बताया जा रहा है।