महेंद्रगढ़: सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने कादमा गांव के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
आज रविवार 4:00 बजे पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ सदर थाना की पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव खुडाना का सुनील मोटरसाइकिल पर कादमा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से दो पेटियां देशी शराब व 50 पव्वे बरामद किए और शराब को जब्त कर लिया गया है।