ऊंचाहार: पदुम का पुरवा खरौली गांव में बंजर की जमीन पर किये गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पदुम का पुरवा खरौली गाँव में गाटा संख्या 1313 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है।जिस पर गाँव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया था।गाँव के ही राजेश कुमार ने कई बार मामले की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों व समाधान दिवस में की थी।सोमवार को नायब तहसीलदार शम्भू शरण पांडेय की मौजूदगी में हटवाया गया है।