शाहजहांपुर: 11000 लाइन पर जम्फर जोड़ते समय करंट की चपेट में आया संविदा कर्मचारी, हालत गंभीर होने पर दिल्ली किया गया रेफर
शाहजहांपुर।मण्डल के गोविंदगंज पावर हाउस पर कार्यरत संविदा कर्मचारी बबलू, जो अकुशल श्रमिक के रूप में तैनात हैं, बुधवार देर शाम 11 हजार लाइन पर जम्फर जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्टाफ व अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया