जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 3 सेनाओं के प्रमुख जयपुर में मनाएंगे
Jaipur, Jaipur | May 6, 2026 ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड में कल गुरुवार को मनाने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जयपुर में होंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रह सकते हैं। 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फिल्म भी रिलीज की जाएगी।