बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, हादसे में आठ लोग हुए घायल
बिधूना। रामगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में महिला व मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।ऑटो दिबियापुर से बिधूना की ओर जा रहा था। रामगढ़ मार्ग पर सरैया गांव के सामने धर्मकांटा के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।