कन्नौज: शिवाजी नगर मोहल्ले के पास खेतों से आई तस्वीर, मक्का फसल के अवशेष जला रहे किसान
कन्नौज में मक्का के किसानों के द्वारा फसल के अवशेष जलाएं जाने का ताजा मामला सामने आया है। फसल के अवशेष (पराली) जलाने से आसमान में धुएं का गुब्बार दिखाई दिया है। शिवाजी नगर मोहल्ले के पीछे रंगियांपुरवा जाने वाली रोड पर मौजूद एक खेत पर रविवार की शाम अवशेष जलाएं गए हैं इस मामले में प्रशासन अनजान रहा।