कन्नौज: नौंवी मोहर्रम पर कन्नौज में निकाला गया चांदी का ताजिया, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
कन्नौज शहर में मोहर्रम की 9 तारीख को हजरत इमाम की शहादत को याद करते हुए मातमी धुनों के साथ लाखन तिराहा से ताजिये निकाले गए। इस दौरान सबसे अलग दिखने वाला चांदी का ताजिया काफ़ी चर्चा मे रहा। चांदी के ताजिए को लोग देखने के लिए दूर दराज से आये. वही इमाम हुसैन कि याद में मातम हुआ। जगह-जगह इमाम हुसैन के नाम की फतेह कराकर शरबत व लंगर तकसीम किया गया।