कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के हाईवे मार्ग से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस द्वारा हाईवे मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 5 को गिरफ्तार किया है।